top of page
Search

तीन वर्षो से बंद पड़ी डिस्टलरी का शुभारंभ

Writer: Tritech
Tritech
Oct 20, 2020
1 min read

किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर की आसवनी इकाई डिस्टलरी का शुभारंभ हुआ। मिल के प्रधान प्रबंधक पीसीएस आजाद भगत सिंह एवं एसपी सिंह ने हवन-पूजन के बाद ब्वायलर में अग्नि प्रज्वलित की।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जांच में प्रदूषण रोकथाम नियमों का उल्लंघन पाए जाने के चलते किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर की आसवनी इकाई डिस्टलरी के उत्पादन पर 2017 में रोक लगा दी थी। तीन वर्ष से बंद पड़ी डिस्टलरी में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा के अथक प्रयासों से करीब 24 करोड़ की लागत से जीरो लिक्विड डिस्चार्ज संयंत्र की स्थापना की गई है। जिसके साथ एनजीटी के नियमों के अनुसार इस वर्ष डिस्टलरी का शुभारंभ किया जा रहा है।



 
 
 

Comments


© 2026 by  TRITECH INDUSTRIAL SOLUTIONS PVT. LTD.
 

bottom of page